बालों का सही तरह से ख्याल ना रखा जाए तो बालों का झड़ना हो जाता हैशुरू

बालों का सही तरह से ख्याल ना रखा जाए तो बालों का झड़ना शुरू हो जाता है. इसके अलावा अक्सर ही बालों की ग्रोथ रुक जाती है और चाहे कितने ही हेयर केयर प्रोडक्ट्स लगा लिए जाएं बाल बढ़ने का नाम नहीं लेते.

 



 

 

 

बालों को तीन गुना तेजी से बढ़ाते हैं ये 5 तेल, हफ्ते में 2 बार करनी होगी सिर की चंपी

ऐसे में बालों को लंबा बनाने के लिए कुछ प्राकृतिक तेलों का इस्तेमाल किया जा सकता है. इन तेलों (Hair Oil) में कोई कृत्रिम सुगंध या रंग नहीं होते और ना ही किसी तरह के केमिकल्स होते हैं. यहां जानिए ये कौनसे तेल हैं जिनसे सिर की चंपी करने पर बालों को बढ़ने में मदद मिलती है.

 

 

बाल बढ़ाने वाले तेल | Hair Growth Oil
बालों पर मेथी और नारियल तेल (Coconut Oil) को एकसाथ पकाकप बनाए तेल को लगाया जा सकता है. यह तेल हेयर फॉलिकल्स के लिए फायदेमंद होता है और इसे लगाने पर स्कैल्प भी हेल्दी बनती है. एक कटोरी में नारियल का तेल लें और इसमें मेथी के दाने डालकर पका लें. इस तेल से सिर की मालिश की जा सकती है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

 

 

नारियल का तेल
प्राकृतिक तेलों की गिनती में सबसे पहले नारियल के तेल का जिक्र आता है. नारियल का तेल ना सिर्फ हेयर ग्रोथ में मदद करता है बल्कि इससे बाल सिल्की और शाइनी भी बनते हैं. खासतौर से रूखे-सूखे बालों के लिए नारियल का तेल फायदेमंद होता है. इस तेल को बालों पर हल्का गर्म करके लगाएं और मालिश करने के एक से डेढ़ घंटे बाद धोकर साफ कर लें.

 

 

कैस्टर ऑयल
बालों को कैस्टर ऑयल से भी बढ़ने में मदद मिलती है. कैस्टर ऑयल में ओमेगा-6 फैटी एसिड्स के साथ ही विटामिन ई भी होता है जिससे बालों को मजबूती मिलती है. इस तेल को लगाने पर हेयर ग्रोथ (Hair Growth) बेहतर तरह से होने लगती है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

 

 

करी पत्ते वाला तेल
नारियल के तेल में करी पत्ते (Curry Leaves) पकाकर तेल तैयार किया जाए तो इससे बालों को बढ़ने में मदद मिलती है. नारियल तेल के एंटी-ऑक्सीडेंट्स बालों के लिए फायदेमंद साबित होते हैं. एक कटोरी नारियल के तेल में मुट्ठीभर करी पत्ते डालकर पका लें. इसे स्कैल्प पर लगाकर मसाज करने के लिए इस्तेमाल करें.

 

 

बादाम का तेल
विटामिन ई से भरपूर बादाम के तेल में बालों को फायदा देने वाले फैटी एसिड्स भी होते हैं. इस तेल को बालों पर लगाने पर बालों का टूटना कम होता है. बादाम के तेल को हल्का गर्म करके सिर पर लगाएं. इससे चंपी करने के एक घंटे बाद सिर धोकर साफ कर लें. बालों को मजबूती मिलती है.

 

 

 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. खबर सीजी न्यूज इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!