भारत तैयार कर रहा 5.5 पीढ़ी के ‘स्टील्थ विमान’

नई दिल्ली: भारत 5.5 जनरेशन के स्टील्थ विमान तैयार कर रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारत का एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) दुनिया का पहला 5.5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट होगा।

 



 

 

 

यह विमान आधुनिक तकनीकों से लैस होगा, जैसे कि एडवांस्ड एवियोनिक्स, सटीक हथियार, और स्टील्थ विशेषताएं।

खबर के अनुसार इस परियोजना का लक्ष्य है एक ऐसा विमान तैयार करना जो न केवल आधुनिक युद्ध तकनीकों के साथ तालमेल बैठाए, बल्कि भारत की वायु शक्ति को भी महत्वपूर्ण बढ़ावा दे। इस विमान के जरिए भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने का भी एक अवसर मिलेगा।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कथावाचक पं. अनिरुद्धाचार्य का कथा श्रवण करने नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल पहुंचे बम्हनीडीह, 'भागवत कथा श्रवण करने से मनुष्य को मिलती है मोक्ष की प्राप्ति'

 

 

 

बता दें की रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित किये जाने वाले उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान का पहला प्रोटोटाइप 2028 तक तैयार होने की उम्मीद है। यह विमान दुनिया में बने अबतक के सभी विमानों से आधुनिक और उन्नत होगा।

 

 

भारत तैयार कर रहा 5.5 पीढ़ी के ‘स्टील्थ विमान’

स्टील्थ क्षमताएँ: AMCA में स्टील्थ तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिससे यह दुश्मन के रडार से छिपा रह सकेगा।

अधुनिक एवियोनिक्स: इस विमान में अत्याधुनिक एवियोनिक्स और सेंसर सिस्टम लगाए जाएंगे, जो इसकी लड़ाकू क्षमता और सटीकता को बढ़ाएंगे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के बैकुंठ पारा में माला सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन, सरपंच चंद्र कुमार सोनी रहे मुख्य अतिथि, कहा, 'ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कृति और सृजनात्मकता का होता है विकास'

मल्टीरोल क्षमताएँ: AMCA एक मल्टीरोल विमान होगा, जो विभिन्न प्रकार के मिशनों को पूरा करने के लिए सक्षम होगा, जैसे एयर-सुपरियोरिटी, ग्राउंड अटैक, और टोही।

स्वदेशी विकास: यह विमान पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर आधारित होगा, जिससे भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: AMCA को भविष्य की वायु शक्ति के रूप में डिज़ाइन किया गया है। इसमें एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और नेटवर्क सेंटर वारफेयर को शामिल किया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता संपन्न, विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, शानदार खेल का किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!