Janjgir Loot Arrest : पेट्रोल पंप के कर्मचारी से 1 लाख की लूट, 1 आरोपी गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार, …इस तरह से हुई थी लूट की घटना…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी से लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं फरार एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है. आरोपियों ने कर्मचारी से 1 लाख रुपये की लूट की थी. आरोपी अनूप कुमार दाऊद है और वह जांजगीर के मिशन कंपाउंड का रहने वाला है.

 



पुलिस के मुताबिक, 20 अक्टूबर को पेट्रोल पंप का कर्मचारी बहोरिक राम राठौर, पेट्रोल पंप से रकम को थैला में भरकर नेताजी चौक की तरफ़ आ रहा था, तभी सिटी कोतवाली थाना से कुछ ही दूरी पर 2 बदमाश, कर्मचारी से थैला लूट कर फरार हो गए थे. घटना के बाद दोनों बदमाश स्कूटी में सवार थे.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

मामले में पुलिस ने BNS की धारा 309, 3(5) के तहत जुर्म दर्ज किया था. इसके बाद लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी अनूप कुमार दाऊद को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है. मामले में उसके कब्जे से 12 हजार रुपये और स्कूटी को जब्त किया है. इधर, फरार आरोपी की तलाश जारी है.

इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

Related posts:

error: Content is protected !!