janjgir Murder Arrest : बुजुर्ग की हत्या का मामला, 4 आरोपी गिरफ्तार, मामूली बात पर डंडे से किया था हमला, अन्य 2 लोगों को भी आई थी चोट, जांजगीर के पेंड्री गांव का मामला

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के पेंड्री गांव में डंडे से हमला कर बुजुर्ग की हत्या के मामले में 4 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों में 1 नाबालिग है. मृतक बुजुर्ग का नाम रामनाथ कश्यप है. गिरफ्तार 2 आरोपी सुनील कश्यप, राजू कश्यप, पेंड्री गांव और 1 आरोपी कपिल कश्यप, कोसमन्दा गांव का रहने वाला है.



दरअसल, पेंड्री गांव में कल दशहरा था. इस दौरान बुजुर्ग रामनाथ कश्यप ने युवकों को बाइक धीरे चलाने और साइलेंसर से तेज आवाज नहीं करने की बात कही तो आरोपी युवकों ने बुजुर्ग पर डंडे से हमला कर दिया था. यहां बचाव करने पहुंचे उसके भाई बेदराम कश्यप और दामाद मनोज कश्यप पर भी हमला किया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Accident Death : सेमरा-अवरीद गांव में पिकअप की ठोकर बाइक सवार युवक की हुई मौत, पिकअप वाहन को पुलिस ने किया जब्त

हमले तीनों को चोट आई थी, लेकिन बुजुर्ग रामनाथ कश्यप को गम्भीर चोट आई थी. उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से बिलासपुर रेफर किया गया था और रास्ते में बुजुर्ग रामनाथ कश्यप ने दम तोड़ दिया था. इधर, मामले में 4 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों में 1 नाबालिग है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Champa Accident : बुड़ेना गांव में दो बाइक में आमने-सामने हुई भिड़ंत, 4 युवकों को आई चोट, 2 की हालत गंभीर

error: Content is protected !!