JanjgirChampa Arrest : 140 लीटर महुआ शराब के साथ 2 महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, 40 लीटर महुआ लहान को किया गया नष्ट, शिवरीनारायण पुलिस की कार्रवाई, चारों आरोपी भेजे गए न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले 2 महिला सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है . पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

 



दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि खरौद, रिंगनी, बेल्हा, तुस्मा गांव में कुछ लोगों के द्वारा भारी मात्रा में महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री की जा रही है. फिर पुलिस, राजस्व एवं आबकारी की संयुक्त टीम गठित की गई.

इसे भी पढ़े -  Sarangarh Police Transfer : कई थाना प्रभारियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

पुलिस ने शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले खरौद निवासी टेलर यादव, राहौद निवासी गोरेलाल रात्रे, तुस्मा निवासी महिला लक्ष्मीन गोंड, कुरियारी निवासी उमा देवी खटकर से कुल 140 लीटर महुआ शराब को जब्त करके गिरफ्तार किया गया है. खरौद और तुस्मा गांव से 40 बोरी लहान मिलने पर मौके पर ही नष्ट किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : कैंची निकालकर जान से मारने की धमकी देने वाले 2 आरोपी आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा के रहने वाले हैं आरोपी...

Related posts:

error: Content is protected !!