JanjgirChampa Big News : भारी वाहनों पर रोक लगाने और नो एंट्री सिस्टम को लागू करने की मांग को लेकर सड़क पर बैठकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया, जमकर नारेबाजी की, फिर अफसरों ने…

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा क्षेत्र के कोरबी गांव में भारी वाहनों पर रोक लगाने और नो एंट्री सिस्टम को लागू करने की मांग को लेकर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया और ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की.

 



ग्रामीणों के आंदोलन के बाद मौके पर बलौदा टीआई अशोक वैष्णव, पुलिस बल के साथ पहुंचे. बाद में, नायब तहसीलदार भी पहुंची. यहां ग्रामीणों को उचित पहल करने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद आंदोलन खत्म हुआ. इस दौरान मार्ग पर भारी वाहनों की कतार लगी रही.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big Update : झाड़ी के बीच दफन मिली लापता महिला की लाश, प्रेमी ने महिला की हत्या की थी, आरोपी प्रेमी ने हत्या के खुलासे के बाद खा लिया जहर, पुलिस कर रही तफ्तीश... ये थी बड़ी वजह... डिटेल में पढ़िए...

ग्रामीणों का कहना है कि कोलवाशरी की वजह से भारी वाहनों की आवाजाही होती है, जिसकी वजह से धूल से परेशानी होती है और दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है, इसलिए सुबह 8 बजे से 11 बजे और दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक नो एंट्री लागू करने की मांग की गई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir : संविधान के मूल्यों का सम्मान और शहीदों का स्मरण ही सच्ची राष्ट्रभक्ति: ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

Related posts:

error: Content is protected !!