JanjgirChampa Big News : मुरलीडीह गांव में करवा चौथ के दिन महिला की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजन ने पति के ऊपर लगाया हत्या का आरोप, तफ्तीश कर रही पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के मुरलीडीह गांव में करवा चौथ के दिन महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है. मृतिका धनेश्वरी कोसरे के शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान है. पति ने महिला को अकलतरा अस्पताल लाया था और छोड़कर मौके से चले जाने की बात सामने आई है. मामले में परिजन ने पति द्वारा हत्या करने का आरोप लगाया है, वहीं सूचना के बाद तहसीलदार पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की है. कल 21 अक्टूबर को डॉक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा. फिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजन के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.



इसे भी पढ़े -  भूमिहीन कृषि मजदूरों को राशि वितरण योजना, उनके आत्मबल को बढ़ाने वाला है : इंजी. रवि पाण्डेय

परिजन ने बताया कि मुरलीडीह गांव के सत्यनारायण कोसरे से रोगदा गांव की धनेश्वरी की शादी हुई थी, लेकिन उसका पति शराब पीकर उसे मारपीट करता था. इसके चलते महिला को मायके ले जाया गया था, जिसके बाद स्टाम्प में लिखा-पढ़ी के बाद महिला को वापस ससुराल मुरलीडीह गांव भेजा था. इस दौरान आज करवा चौथ के दिन महिला की संदिग्ध मौत हो गई है. परिजन ने जांच कर आरोपी के ऊपर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के सदस्य बने दूजेराम ज्योति

error: Content is protected !!