JanjgirChampa Big News : बदहाल सड़क के लिए सड़क पर उतरी जावलपुर की महिलाएं, छात्र-छात्रा ने भी नारेबाजी की, बलौदा-जांजगीर मार्ग घन्टों रहा जाम, विधायक ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा क्षेत्र के जावलपुर गांव में बदहाल सड़क और नो एंट्री के मामले को लेकर महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया. आंदोलन से 10 घण्टे तक बलौदा-जांजगीर मुख्यमार्ग जाम रहा. यहां छात्र-छात्राओं ने भी मांग का समर्थन किया और सड़क पर बैठे रहे. सड़क जाम करने की सूचना के बाद मौके पर तहसीलदार, PWD एसडीओ और टीआई मौके पर पहुंचे थे. यहां अफसरों ने सड़क पर पानी छिड़काव करने और नो एंट्री को लेकर उच्च अधिकारियों से चर्चा के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School MushuRoom Mahotsav : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में राज्य स्तरीय 'मशरूम महोत्सव' आयोजित, छग के 7 जिलों से आए मशरूम उत्पादक किसान, उड़ीसा से भी पहुंचे किसान, विधायक ब्यास कश्यप रहे मुख्य अतिथि, मशरूम मित्र सम्मान से सम्मानित किए गए 10 मशरूम उत्पादक किसान...

दरअसल, 3 दिन पहले जावलपुर की महिलाओं ने कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा था और बदहाल सड़क की मरम्मत करने की मांग की थी. इस तरह सड़क की बदहाली को दूर करने कोई पहल नहीं हुई तो महिलाएं सड़क पर उतर आईं.

मामले में अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह ने ग्रामीणों की मांग को जायज बताया है और प्रशासन को पहल करने की बात कही है. उनका कहना है कि पिछले डेढ़-दो साल से जावलपुर के लोग परेशान हैं और हादसे भी हो रहे हैं. कलेक्टर के नाम ज्ञापन भी दिया गया था, लेकिन सड़क की बदहाली नहीं सुधरी.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में आज जुटेंगे प्रदेशभर के मशरूम उत्पादक किसान और वैज्ञानिक, आज 26 जून को राज्य स्तरीय मशरूम महोत्सव का होगा आयोजन...
error: Content is protected !!