JanjgirChampa Bike Thief : बम्हनीडीह के मैदान के सामने खड़ी बाइक की हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना में जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह के मैदान के सामने खड़ी बाइक की चोरी का मामला सामने है. पुलिस ने बाइक की चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ BNS की धारा 303(2) के तहत जुर्म दर्ज किया और जांच में जुटी हुई है.



पुलिस के मुताबिक, हरकुमार साहू ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह रोहदा गांव से बम्हनीडीह दशहरा कार्यक्रम देखने के लिए अपने परिवार के साथ गए थे और बाइक क्रमांक सीजी 11 ए ई 0290 को मैदान के सामने में खड़ी कर कार्यक्रम देखने के लिए चला गया था.

इसे भी पढ़े -  Champa Fraud Arrest : खाद्य विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 6 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई

जब हरकुमार साहू कार्यक्रम देखकर वापस बाइक के पास गया तो बाइक वहां खड़ी नहीं थी. बाइक को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था. पुलिस ने बाइक की चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : कलेक्टर के निर्देश पर अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर अवैध रेत नदी में वापस डलवाई गई, 2 हाईवा वाहन जब्त...

error: Content is protected !!