JanjgirChampa-Sakti News : जांजगीर-चाम्पा और सक्ती जिले के 8 मेडिकल स्टोर्स का खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लायसेंस निलंबित किया, इन मेडिकल स्टोर्स पर हुई कार्रवाई… जानिए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर-चाम्पा और सक्ती जिले के 8 मेडिकल स्टोर्स का खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने 3 से 12 दिनों के लिए लायसेंस निलंबित की है और निरीक्षण में अनियमितता मिलने पर नोटिस जारी किया है.
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के उपसंचालक के निर्देश पर औषधि निरीक्षकों ने मेडिकल स्टोर्स की जांच की थी, जिसमें अनियमितता और लापरवाही मिली थी. इसके बाद नवागढ़ के 3, चाम्पा के 1, बम्हनीडीह के 1, जैजैपुर के 1, मालखरौदा के 2 मेडिकल स्टोर्स पर कार्रवाई की गई है और 3 से 12 दिनों के लिए लायसेंस निलम्बित किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

इन 8 मेडिकल स्टोर्स पर हुई कार्रवाई…
मेसर्स अंजली मेडिकल स्टोर्स नवागढ़ 03 दिवस, मेसर्स जय मेडिकल स्टोर्स नवागढ़ 10 दिवस, मेसर्स गौतम मेडिकल स्टोर्स, नवागढ़ 10 दिवस, मेसर्स निशा मेडिकल स्टोर्स बम्हीनीडीह 10 दिवस, मेसर्स महेश मेडिकल स्टोर्स चांपा 12 दिवस, मेसर्स छाया मेडिकल स्टोर्स जैजेपुर 12 दिवस एवं मेसर्स वैभवी मेडिकल स्टोर्स मालखरौदा 05 दिवस, मेसर्स प्रीति मेडिकल स्टोर्स मालखरौदा 12 दिवस के लिए लाइसेंस निलंबित किया गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!