JanjgirChampa Suicide : पत्नी के मायके से नहीं आने से नाराज होकर पति ने जहर सेवन कर लिया, पति की हुई मौत, पुलिस कर रही तफ्तीश

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के देवरी गांव के व्यक्ति रामनारायण जांगड़े ने पत्नी के मायके से नहीं आने से नाराज होकर जहर सेवन कर लिया और उसकी मौत हो गई है. उसने पहले शराब पी, फिर जहर पी लिया था, फिर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा से जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जहां उसने रास्ते में दम तोड़ दिया. जांजगीर के जिला अस्पताल की पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और परिजन को शव सौंप दिया है.

 



दरअसल, अकलतरा थाना क्षेत्र के देवरी गांव के रामनारायण जांगड़े का अपनी पत्नी चंद्रकली उर्फ बसंती के साथ आपसी विवाद था, जिसकी वजह से उसकी पत्नी अपने मायके जोरहा गांव चली गई थी. करीब 1 माह से अपने मायके में थी. उसका पति, 22 अक्टूबर करवा चौथ के दिन जोरहा गांव पत्नी को मनाने अपने बेटे के साथ ससुराल गया था. 23 अक्टूबर की सुबह अपने गांव देवरी आया. पत्नी के नहीं आने से नाराज पति रामनारायण जांगड़े ने शराब के नशे में कीटनाशक का सेवन कर लिया था.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

परिजन को जानकारी होने पर अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था. फिर गंभीर स्थिति होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया था और इलाज के लिए जिला अस्पताल लाते वक्त रास्ते में रामनारायण जांगड़े की मौत हो गई. मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!