janjgjrChampa Fraud Arrest : लोन की क़िस्त का गबन करने के मामले में फरार 1 आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया, 3 आरोपी कर्मचारी की पहले हुई थी गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सीटी कोतवाली पुलिस ने स्पंदन स्फूर्ति फाइनेंस कंपनी के द्वारा ग्राहकों के लोन की क़िस्त का गबन करने मामले में फरार 1 आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार किया है. 2 दिन पहले भी 3 आरोपी कर्मचारी की गिरफ्तारी की गई थी. आरोपियों ने 2 लाख 74 हजार रुपये का गबन किया था. आरोपी का नाम अनिल नागेसिया है और वह गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का रहने वाला है.

 



पुलिस के मुताबिक, जांजगीर के स्पंदन स्फूर्ति फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के मैंनेजर निरूपति बंजारा ने रिपोर्ट लिखाई थी कि पूर्व में कार्यरत कंपनी के कर्मचारी जितेंद्र पटेल, आशीष चौहान, सूरज चौहान, अनिल नागेसिया द्वारा ग्राहकों के लोन की किस्त की राशि 2 लाख 74 हजार रुपये को बैंक में जमा नहीं कराया गया और किस्त की राशि को गबन कर लिया गया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर की ऐतिहासिक धरोहरों से होंगे रूबरू

मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच की और 3 आरोपी कर्मचारी सूरज चौहान, जितेंद्र पटेल, आशीष चौहान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया था, वहीं आरोपी कर्मचारी अनिल नागेसिया फरार था, जिसकी गिरफ्तारी की गई है. मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!