Korba Big News : छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार, लेकिन पूर्वमंत्री ननकीराम कंवर को RTI से मांगनी पड़ रही जानकारी, पूर्वमंत्री ने कलेक्टर को लेकर कही बड़ी बात…

कोरबा. पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर, कलेक्टर से अब तक नाराज़ हैं. बुधवार को कलेक्टर सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव पहुंचे थे और ननकीराम कंवर, दफ्तर अंदर भी नहीं गए. वे अपने गाड़ी में ही बैठे रहे और कुछ देर बाद वापस भी चले गए. भाजपा की सरकार होने के बावजूद पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर को DMF सम्बंधी जानकारी नहीं मिल रही है तो उन्हें RTI लगानी पड़ रही है. ऐसे में कई सवाल खड़े हो गए हैं ? पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने फिर कलेक्टर को खरी-खोटी सुनाई है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

दरअसल, पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर का कहना है कि कलेक्टर ने उन्हें दफ्तर में “आदमी लेकर आते हो” कह दिया था. इससे ननकीराम कंवर इतने नाराज नजर आ रहे हैं कि उन्होंने कलेक्टर दफ्तर जाना छोड़ दिया है और भाजपा सरकार में DMF फंड पर RTI लगाकर जानकारी मांगी है. इस दौरान मीडिया से चर्चा में पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने कहा कि सरकार ने जो नहीं करने कहा है, वो कलेक्टर ने किया है, ऐसे कलेक्टर को टर्मिनेट करना चाहिए, जेल भेजना चाहिए.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!