Sakti Arrest : सारसकेला गांव में महुआ शराब बेचने वाला गिरफ्तार, 7 लीटर महुआ शराब जब्त, फगुरम पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. फगुरम चौकी पुलिस ने महुआ शराब बेचने वाले आरोपी विनोद लहरे को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में आरोपी विनोद लहरे के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है.



दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी विनोद लहरे, अपने घर के सामने महुआ शराब बिक्री करने के लिए रखा हुआ है. फिर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और आरोपी विनोद लहरे के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब को जब्त करके उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Murder : डेढ़ वर्ष के बेटे को मौत के घाट उतारा, ईंट से मारकर सनकी पिता ने की हत्या, आरोपी पिता हिरासत में...

error: Content is protected !!