Sakti News : सक्ती में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जूस पिलाकर 52 घण्टे बाद तोड़वाया चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव का अनशन

सक्ती. सक्ती कलेक्टोरेट के सामने जारी चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव का आमरण अनशन 52 घंटे बाद खत्म हुआ और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा दीपावली त्यौहार को लेकर विधायक रामकुमार यादव को जूस पिलाकर आमरण अनशन को समाप्त कराया गया. इस दौरान जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थिति थे.

 



यहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि PM आवास मिला है उनको निःशुल्क रेत देने की घोषणा वित्त मंत्री ने विधानसभा में की थी और इसके बावजूद भी लगातार उन लोगों को रेत नहीं दी जा रही है और ट्रैक्टर को जब्त कर फाइन कर रहे है. इसी को लेकर चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव आमरण अनशन पर बैठे थे, जिसे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा जूस पिलाकर समाप्त कराया गया है और उन्होंने कहा कि सरकार की आदेश है और विधानसभा में घोषणा है. अब सब के हाथों में मोबाइल है, उस वीडियो को रखे हैं और जो भी अधिकारी-कर्मचारी जो आवास बना रहे हैं. रेत डुलाई करते हुए रोके उसे वित्त मंत्री ओपी चौधरी के बयान है, उसे सुना दें.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि सदन में बीजेपी सरकार के द्वारा घोषणा की गई थी कि रेती को गरीब लोगों को फ्री में दिया जाएगा. इसके उपरांत आज तक आदेश नहीं निकला, बल्कि 15 सौ रुपए में रेती मिलती थी, वह 15 हजार रूपए थाने, तहसील में देना पड़ रहा है. इस विषय को लेकर आमरण अनशन में भूख हड़ताल कर रहे थे. उन्होंने आगे कहा कि सरकार में दिल नहीं है, ये पत्थर के दिल की है, इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस लड़ाई को आगे लड़ेंगे, कहकर आमरण अनशन को समाप्त कराया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!