कौन था सिनेमा जगत का ‘जुबली कुमार’?, आधा दर्जन फिल्मों ने 25 हफ्तों तक बडे़ पर्दे पर किया था राज

100 साल के हिंदी फिल्मी इंडस्ट्री के इतिहास में कई ऐसे कलाकार रहे हैं, जो अपने सरनेम के दम पर आज भी जाने जाते हैं। इनमें से कुछ दिग्गज अभिनेता ऐसे भी हैं, जिन्होंने सिंपल और सहज सरनेम की बदौलत ही सिनेमा जगत में राज किया।



कुमार इनमें से एक ऐसा सरनेम रहा, जो अगर किसी सेलेब्स के नाम के आगे लग जाता था तो उसके करियर नई ऊंचाई छू जाता था। इस मामले में आप अशोक कुमार, दिलीप कुमार, संजीव कुमार, किशोर कुमार और राज कुमार सहित कई फिल्मी सितारों का नाम ले सकते हैं। लेकिन इन दिग्गजों के अलावा एक अभिनेता ऐसा भी रहे, जिसे जुबली कुमार के नाम से जाना गया। आइए उस एक्टर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कौन था सिनेमा का असली जुबली कुमार
ऊपर दिए फिल्म कालाकारों ने अपने-अपने एक्टिंग करियर में एक से बढ़कर एक हिट मूवी दी थी। लेकिन जो रिकॉर्ड जुबली कुमार के नाम दर्ज है, वह इनमें से कोई भी दिग्गज नहीं बना पाया था। चलिए अब आपका सस्पेंस खत्म करते हुए बताते हैं कि एक्टर राजेंद्र कुमार (Rajendra Kumar) को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का जुबली कुमार कहा जाता था। बेशक आज वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी शानदार फिल्मों को अब भी फैंस देखना पसंद करते हैं। कैसा पड़ा था ये नाम
राजेंद्र कुमार को इंडस्ट्री के टॉप कलाकारों में से एक माना जाता था। उनको जुबली कुमार का टैग कैसे मिला, उसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं। दरअसल उनकी 6 फिल्में 25 हफ्तों तक लगातार सिनेमाघरों में चली थी। उनके अलावा कोई भी बॉलीवुड एक्ट्रेस और एक्ट्रेस इस तरह का कारनामा कभी भी नहीं कर पाया, इसी कारण से उनको राजेंद्र को जुबली कुमार के तौर पर पहचान मिली। एक नजर राजेंद्र कुमार की उन 6 फिल्मों पर डालते हैं- घराना (1961)
दिल एक मंदिर (1961)
आई मिलन की बेला (1964)
आरजू (1965)
सूरज (1966)
झुक गया आसमान (1968)
इस तरह से 1961 से लेकर 1968 के समयकाल के दौरान राजेंद्र कुमार की इन 6 मूवीज ने सिल्वर स्क्रीन पर 25 वीक से ज्यादा वक्त तक जारी रही थीं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : दर्राभांठा में नरेगा के तहत चल रहे तालाब गहरीकरण एवं पचरी निर्माण कार्य, तालाब के बीच वरुण देव की खंभा की गई स्थापना, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने की पूजा-अर्चना

राजेंद्र कुमार की फैमिली
एक्टर का पूरा नाम राजेंद्र कुमार तुली था। उन्होंने 1949 से लेकर 1993 तक वह बतौर एक्टर और डायरेक्टर एक्टिव रहे थे। इस बीच उन्होंने शुक्ला तुली के साथ शादी रचाई, जिनसे उनके तीन बच्चे भी हुए। उनमें से एक मनोज तुली रहे, जिनको बाद में कुमार गौरव के नाम से पहचाान गया।डेब्यू फिल्म लव स्टोरी से ही कुमार गौरव ने सफलता का मुकाम हासिल किया। हालांकि, बाद में गुमनामी के साये में गुम होकर रह गए। कुमार की दो बहनें के नाम डिंपल पटेल और काजल तुली है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

error: Content is protected !!