कौन बनेगा टाटा का उत्तराधिकारी? जानें किसके हाथ आ सकती है 3800 करोड़ के साम्राज्य की कमान

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और मुखिया रतन टाटा केवल अपने कारोबार के लिए नहीं, अपनी दानवीरता के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं। उद्योगपति और टाटा ग्रुप के मुखिया के अलावा उनकी एक और पहचान – समाजसेवी की है।



 

 

 

टाटा ग्रुप के साम्राज्य को दिन दोगुना और रात चौगुनी करने में रतन नवल टाटा का बड़ा हाथ रहा है। उनकी लीडरशिप में टाटा संस ने नई ऊंचाइयों को छुआ और देश-दुनिया में अपना कारोबार तेजी से फैलाया। टाटा ट्रस्ट (Tata Tusts) के जरिए देश को आगे बढ़ाने और गरीबों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने के लिए रतन टाटा ने बड़े काम किए। टाटा को लाइमलाइट की दुनिया से दूर रहने और सादा जीवन व उच्च विचार वाली जिंदगी जीने के लिए जाना जाता है।

 

 

 

जीवन भर शादी ना करने वाले रतन टाटा की नेट वर्थ फिलहाल 3800 करोड़ रुपये है। अब सवाल यह है कि आखिर रतन टाटा के बाद टाटा ग्रुप की बागडोर किसके हाथ होगी? चलिए बात करते हैं आज उन फ्यूचर लीडर्स के बारे में जो टाटा के संभावित मुखिया बन सकते हैं।

 

 

 

 

टाटा का उत्तराधिकारी कौन?

86 साल के रतन टाटा के कोई संतान नहीं है। उनके उत्तराधिकारी की चर्चा को लेकर कई तरह के कयास लगते रहते हैं। उनके 3800 करोड़ रुपये के विशाल साम्राज्य को कौन संभालेगा और टाटा ग्रुप के एम्पायर की देखरेख कौन करेगा? फिलहाल इस सवाल के कई जवाब हैं। टाटा ग्रुप में उत्तराधिकारी को लेकर पहले से योजनाएं बन रही हैं। एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस (Tata Sons) के चेयरमैन पद पर 2017 से हैं। इसके अलावा टाटा ग्रुप की अलग-अलग होल्डिंग कंपनियों में परिवार के दूसरे लोग भी हं जो आने वाले समय में टाटा ग्रुप में अलग-अलग जिम्मेदारी निभा सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Hyundai Venue के नए अवतार ने मचाया गदर, कम बजट में बेहतरीन फीचर्स का तड़का, क्यों हर कोई कर रहा है बुक

 

 

नोएल टाटा (Noel Tata) का नाम सबसे आगे

टाटा ग्रुप के संभावित लीडर्स में सबसे मजबूत दावेदार नोएल टाटा का है। रतन टाटा के पिता नवल टाटा की दूसरी शादी सिमोन से हुई थी। और वह रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। इस पारिवारिक संबंध के चलते ही नोएल टाटा, ग्रुप की विरासत संभालने वाले नामों में सबसे आगे हैं।

 

 

 

टाटा ग्रुप के वारिस:माया, नेविल और लीह टाटा हैं
नोएल टाटा के तीन बच्चे माया, नेविल और लीह टाटा हैं जो टाटा के संभावित वारिस हैं।

 

 

माया टाटा का नाम सबसे आगे
34 साल की माया टाटा, टाटा ग्रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। Bayes Business School और University of Warwick से पढ़ाई करने वाली माया Tata Opportunities Fund और Tata Digital में बड़े पद पर हैं। Tata Neu ऐप लॉन्च करने में भी उनका बड़ा रोल था। अपने विज़न और बढ़िया रणनीति के साथ वह एक मुख्य दावेदार हैं।

इसे भी पढ़े -  2026 Aprilia RS 457: 2026 अप्रिलिया RS 457 भारतीय बाजार में लॉन्च हुई, जानें फीचर्स और डिटेल्स

 

 

 

नेविल टाटा हैं बिजनेस लीडर
32 साल के नेविल टाटा फैमिली बिजनेस में काफी रुची रखते हैं और उनका ताल्लुक काफी गहरा है। Toyota Kirloskar Group की मानसी किर्लोस्कर से शादी करने वाले नेविल Star Bazaar के मुखिया हैं। यह कंपनी हाइपरमार्केट चेन Trent Limited के तहत आती है। उनकी लीडरशिप में टाटा ग्रुप के फ्यूचर लीडर की झलक मिलती है और उनमें एक मुखिया बनने की सभी संभावनाएं देखी जा रही हैं।

 

 

 

हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को आगे बढ़ा रहीं लीह टाटा
39 साल की लीह टाटा तीनों भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। उन्हें टाटा ग्रुप के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की रीढ़ कहा जा सकता है। स्पेन के IE Business School से पढ़ीं लीह ने ताज होटल्स रिजॉर्ट्स और पैलेसेज को एक्सपेंड करने में अहम भूमिका निभाई है। वह Indian Hotel Company के ऑपरेशंस देख रही हैं और टाटा ग्रुप का कद हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में और मजबूत कर रही हैं।

इसे भी पढ़े -  यूपीएससी ने IAS, IFS और IPS के लिए मल्टीपल अटेम्प्ट की आजादी पर लगाई रोक, पद से देना पड़ सकता है इस्तीफा

 

 

 

रतन टाटा अभी भी लगातार टाटा ग्रुप द्वारा किए जा रहे समाजसेवा के काम और बिजनेस रणनीतियों को आकार देने में मदद कर रहे हैं। लेकिन उनके उत्तराधिकारी के सवाल लगातार बने हुए हैं। नोएल टाटा और उनके बच्चों का नाम इस लिस्ट में सबसे आगे हैं। टाटा ग्रुप के फ्यूचर लीडर्स को इनोवेशन, इंटेग्रिटी और सामाजिक प्रभाव जैसी बड़ी जिम्मेदारियां निभानी हैं।

error: Content is protected !!