पिता को पहला नेशनल अवॉर्ड मिलता देख भर आईं Yami Gautam की आंखें, बोलीं- मैंने आपका संघर्ष देखा है

एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) ने फिल्म इंडस्ट्री में खुद के दम पर अपनी पहचान बनाई है। टीवी सीरियल से शुरुआत करने वालीं यामी ने बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का दमखम दिखाया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा जिन्हें उनके करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड मिला है ।

 



 

 

 

 

एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) के पिता मुकेश गौतम को नेशनल अवॉर्ड मिला है। 8 अक्टूबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ। यहां कई दिग्गज कलाकारों के बीच यामी गौतम के पिता को भी नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया है। यह उनके करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड है। पिता को इस सम्मान से सम्मानित होते देख यामी गौतम की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने अपने पिता के लिए इमोशमल पोस्ट शेयर किया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

 

 

 

यामी गौतम के पिता को मिला नेशनल अवॉर्ड
ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो से की थी। दो सीरियल करने के बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया और यहां भी सफलता का स्वाद चखा। हालांकि, बहुत कम लोग जानते होंगे कि यामी फिल्ममेकर मुकेश गौतम की बेटी हैं, जिन्हें ‘अखियां उड़ीकड़ियां’ और ‘नूर’ जैसी फिल्मों के लिए भी जाना जाता है। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा नेशनल अवॉर्ड दिया गया, जिसकी खुशी का इजहार यामी गौतम ने सोशल मीडिया पर किया है।

 

 

इमोशनल हुईं यामी गौतम
मुकेश गौतम को ‘बागी दी धी’ के लिए 70वां नेशनल अवॉर्ड में बेस्ट पंजाबी फिल्म का अवॉर्ड मिला है। इस खास मौके पर यामी दिल्ली नहीं आ सकीं, लेकिन पिता के लिए एक मैसेज जरूर शेयर किया। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘ये  बहुत ही इमोशनल मोमेंट है। मेरे पिता मुकेश गौतम को उनकी फिल्म ‘बागी दी धी’ के लिए निर्देशक के रूप में पहला राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।’

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

 

 

उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर सकती। मुझे अपने पिता पर बहुत गर्व है। यहां तक पहुंचने के लिए मेरे पिता की जर्नी काफी संघर्ष भरी रही है। मैंने उन्हें संघर्ष करते देखा है, लेकिन इसके बाद भी काम को लेकर उनका पैशन कम नहीं हुआ। पापा, परिवार वालोंं को आप पर गर्व है।’

 

 

 

मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं यामी
यामी गौतम ने इस साल 10 मई को बेटे को जन्म दिया। उन्होंने फिल्ममेकर आदित्य धर से शादी की है। वहीं, फिल्मों की बात करें, तो यामी को ‘आर्टिकल 370’ और ‘काबिल’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!