2024 Maruti Dzire Booking: नई जेनरेशन डिजायर के लिए बुकिंग शुरू, बेहतरीन फीचर्स के साथ 11 Nov को होगी लॉन्‍च

भारत में मारुति की ओर से कई बेहतरीन कारों को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से Compact Sedan Car सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली Maruti Dzire की नई जेनरेशन को लाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। कंपनी की ओर से इसे लॉन्‍च करने से पहले बुकिंग (2024 Maruti Dzire Pre-Booking) को शुरू कर दिया गया है। कितने रुपये में इसे बुक करवाया जा सकता है। कब इसे लॉन्‍च किया जाएगा। लॉन्‍च के समय इसकी संभावित कीमत क्‍या हो सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।



शुरू हुई बुकिंग
मारुति की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट सेडान के तौर पर ऑफर की जाने वाली डिजायर की नई जेनरेशन को लाने की तैयारी पूरी हो गई है। कंपनी की ओर से इसके लॉन्‍च से पहले बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। आधिकारिक तौर पर नई जेनरेशन Maruti Dzire के लिए 11 हजार रुपये में बुकिंग (2024 Dzire Pre Booking Amount) करवाई जा सकती है। यह बुकिंग ऑनलाइन या ऑफलाइन डीलरशिप के जरिए हो रही है।

इसे भी पढ़े -  नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो जान लें पिछले महीने का रिपोर्ट कार्ड, किसे मिली Top 5 में जगह

क्‍या होगी खासियत

मारुति की ओर से नई जेनरेशन डिजायर में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाएगा। इसके अलावा इसके डिजाइन को पूरी तरह से बदल दिया गया है। अब देखने में यह पहले से ज्‍यादा प्रीमियम नजर आएगी। इसके साथ ही इसमें 360 डिग्री कैमरा, सनरूफ, छह एयरबैग, एलईडी लाइट्स, एलईडी डीआरएल, नई टेल लाइट्स सहित कई बेहतरीन फीचर्स दिए जाएंगे।

इसे भी पढ़े -  Gold Silver Prices: वाह! सोना 11,000 रुपये सस्‍ता हो गया, चांदी के दाम 28,000 रुपये गिरे, जानिए 21 मार्च, शनिवार को क्‍या भाव बिक रहा गोल्‍ड-सिल्‍वर

मिलेगा नया इंजन
New Generation Maruti Dzire में कंपनी नया जेड सीरीज इंजन देगी। इसी इंजन का उपयोग कंपनी की ओर से मई 2024 में लॉन्‍च हुई 2024 Maruti Swift में किया गया है। खास बात यह है कि कंपनी 11 नवंबर को इसे पेट्रोल इंजन के साथ ही सीएनजी विकल्‍प में भी ऑफर कर सकती है।
कब होगी लॉन्‍च

मारुति की ओर से नई जेनरेशन डिजायर को 11 नवंबर को भारतीय बाजार में लॉन्‍च कर दिया जाएगा। बाजार में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Aura, Tata Tigor और Honda Amaze जैसी सेडान कारों के साथ होगा।

कितनी होगी कीमत
कंपनी की ओर से अभी सिर्फ डिजायर की नई जेनरेशन को 11 हजार रुपये में बुक (2024 Maruti Dzire Pre-Booking) करवाया जा सकता है। लॉन्‍च के समय ही इसकी कीमत की सही जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि इसकी संभावित एक्‍स शोरूम कीमत सात लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।

इसे भी पढ़े -  Silver Price Crash: दिन भर में ₹19000 तक टूटी चांदी, ₹2.29 लाख रह गई कीमत; खरीदें या नहीं? एक्सपर्ट ने दी चेतावनी

error: Content is protected !!