Sakti Arrest : स्टेशन पारा से महुआ शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 21 लीटर महुआ शराब जब्त

सक्ती. सक्ती पुलिस ने वार्ड नं 18 से स्टेशन पारा से महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले आरोपी राजसिंह राजपूत को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी राजसिंह राजपूत के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 के तहत कार्रवाई की है.



दरअसल, पुलिस को सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि सक्ती के वार्ड नं 18 स्टेशन पारा के राजसिंह राजपूत, महुआ शराब की बिक्री कर रहा है. फिर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और आरोपी राजसिंह राजपूत के कब्जे से 21 लीटर महुआ शराब को जब्त करके उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Double Murder Update : खपरी गांव में डबल मर्डर का मामला, 4 आरोपी गिरफ्तार, SP ने प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा किया, 1 अप्रेल को हुई थी बुजुर्ग दम्पत्ति की धारदार हथियार से हत्या, वारदात की वजह और आरोपियों के बारे में डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!