बड़ी खबर : 100 किलो का मगरमच्छ, 10 फीट लंबाई, इलाके में मची अफरातफरी

भागलपुर जिले के नवगछिया स्थित पकड़ा गांव में छठ पर्व (Chhath Puja 2024) की रात्रि में जब श्रद्धालु संध्या का अर्घ्य देकर घर में आराम कर रहे थे। एकाएक देर रात में पकड़ा के उप मुखिया राजीव कुमार के घर में एक मगरमच्छ आ गया और घर में चारों तरफ घूमने लगा। मगरमच्छ के आने के बाद बर्तन सहित अन्य सामान के गिरने से घर के एक सदस्य की नींद टूटी और उसकी नजर मगरमच्छ पर गई।



बदहवास होकर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसके शोर मचाने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ वहां जुट गई। इस दौरान सभी सदस्य डर कर घर छोड़कर फरार हो गए। मगरमच्छ उप मुखिया राजीव कुमार के पूजा घर में जा घुसा। गांव के लोगों के काफी प्रयास के बाद भी मगरमच्छ घर में घुसा रहा। इससे गांव के लोग दहशत में थे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : केंद्रीय बजट कृषि और ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े बदलाव के साथ विकसित भारत का प्रतिबिम्ब और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में है बड़ा कदम : कवि वर्मा

गांव में दहशत का वातावरण फैल गया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसडीओ ऋतुराज प्रताप सिंह और एसपी पूरण कुमार झा को दी। इसके बाद वन विभाग के पदाधिकारी द्वारा वन विभाग को इसकी सूचना दी गई, लेकिन वन विभाग की टीम की ड्यूटी परबता छठ घाट पर लगी हुई थी, इसलिए रात में वह नहीं आ पाई।

इस दौरान रात भर घर वालों के साथ-साथ पूरे गांव के लोग जगे रहे और पहरा देते रहे। सुबह 4:30 बजे वन विभाग के टीम उप मुखिया राजीव कुमार के घर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया। बताया जाता है कि मगरमच्छ लगभग आठ फीट लंबा था और उसका वजन लगभग 100 किलोग्राम था।
एक घंटे की कड़ी मेहनत, फिर काबू में आया मगरमच्छ

इसे भी पढ़े -  Sakti News : केंद्रीय बजट कृषि और ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े बदलाव के साथ विकसित भारत का प्रतिबिम्ब और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में है बड़ा कदम : कवि वर्मा

वन विभाग की टीम के काफी प्रयास के बाद भी मगरमच्छ पकड़ में नहीं आ रहा था। लगभग एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद वन विभाग की टीम द्वारा मगरमच्छ को रस्सी से बांधा गया। बांधकर उसे नाव पर लेकर बीच गंगा नदी में ले जाया गया और उसे गंगा नदी में छोड़ दिया गया।

वहीं, वन रक्षी अमन कुमार ने बताया कि वन विभाग के कुछ साथी के अलावा, ग्रामीणों के सहयोग से उसे पकड़ा गया और गंगा नदी में छोड़ दिया गया। नवगछिया के वनरक्षक अमन राज ने बताया कि हम लोगों ने काफी प्रयास के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से मगरमच्छ को काबू में कर उसे गंगा नदी में बहा दिया।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : केंद्रीय बजट कृषि और ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े बदलाव के साथ विकसित भारत का प्रतिबिम्ब और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में है बड़ा कदम : कवि वर्मा

error: Content is protected !!