CG Big Accident : भीषण सड़क हादसा.. तीन लोगों की दर्दनाक मौत, टायर फटने से पलटी तेज रफ़्तार बोलेरो

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार को बोलेरो पलटने से तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गए।



घटना का कारण गड्‌ढे और रोड से निकले छड़ बताये जाते हैं जिसके चलते बोलेरो का टायर फटा व बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज बिलासपुर सिम्स में चल रहा है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : अतिक्रमणों पर राजस्व विभाग की बड़ी कार्यवाही, बड़े रामपुर में फेब्रिकेशन दुकान हटाकर भूमि कराई मुक्त, छातामुड़ा में अवैध सड़क को हटाकर नाले का प्रवाह किया गया बहाल, सांगीतराई में तोड़ी गई अवैध बाउंड्रीवाल, अभियान रहेगा सतत जारी...

बताया जा रहा है कि, यह घटना किरना सरगांव के पास की है। मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर से बिलासपुर की ओर आ रही बोलेरे रोड के निकले छड़ से सामने की टायर फट गई। इससे बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। बोलेरे में कुल 7 लोग सवार थे, जिसमें से 3 की मौत हो गई। वहीं 4 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सिम्स बिलासपुर में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : आकस्मिक मृत्यु के 2 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत, बलौदा और शिवरीनारायण तहसील क्षेत्र के पीड़ित परिवार को मिली आर्थिक मदद...

error: Content is protected !!