Sakti Big Accident : बोड़ासागर गांव में ट्रक और बाइक में हुई जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार 3 युवकों की मौत, रायगढ़ के काली पूजा मेला घूमने जा रहे थे तीनों युवक

सक्ती. फगुरम चौकी क्षेत्र के बोड़ासागर गांव में ट्रक और बाइक में जोरदार भिड़ंत होने से 3 युवकों की मौत हो गई. तीनों को डभरा अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामले में ट्रक के ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है. तीनों मृत युवक, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कोसीर थाना क्षेत्र के जशपुर गांव के रहने वाले थे.

 



मिली जानकारी के अनुसार, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जशपुर गांव के 3 बाइक सवार युवक गिरजा राम माली, नरेश माली और डोलीराम माली तीनों युवक रायगढ़ के चपले गांव काली पूजा मेला घूमने जा रहे थे, फगुरम क्षेत्र के बोड़ासागर गांव पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई. बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. इलाज के लिए डभरा अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!