CG BIG NEWS : डबरी में घुसी स्कॉर्पियो, 6 लोगों की मौके पर ही हुई मौत

बलरामपुर. राजपुर में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो रात 8.30 बजे पानी से भरे डबरी में जा घुसी। हादसे में 6 लोगों की जान गई है, जबकि एक घायल है। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के 4 लोगों ने दम तोड़ा है। मामला राजपुर थाना क्षेत्र के लडुवा गांव का है, वहीं इससे पहले रायगढ़ में भी शुक्रवार देर रात ओडिशा के 7 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 3 महिला और 4 पुरुष शामिल हैं। इन दोनों बड़े हादसों में 13 लोगों की मौत हुई है। पुलिस और स्थानीय लोगों ने डबरी में डूबे स्कॉर्पियो को JCB की मदद से बाहर निकाला।



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता बने इंजी. रवि पाण्डेय, क्षेत्र में खुशी की लहर, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, किसानों के हित में मजबूती से उठेगी आवाज

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद स्कॉर्पियो के दरवाजे लॉक हो गए थे, जिससे लोग बाहर नहीं निकल पाए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सभी स्कॉर्पियो सवार कुसमी क्षेत्र के लरिमा से सूरजपुर जाने के लिए निकले थे। मृतकों में एक ही परिवार के 4 सदस्य शामिल हैं। हादसे में चालक बालेश्वर प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसे भी पढ़े -  Kharod News : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'रक्तदान शिविर' और 'प्रतिभा सम्मान समारोह' 12 जनवरी को, खरौद के तिवारीपारा के मिडिल स्कूल में होगा आयोजन... पामगढ़ विधायक समेत अन्य अतिथि होंगे शामिल...

घटना की सूचना मृतक के परिजन को दे दी गई है। मामले की जानकारी मिलते ही राजपुर BMO डॉ. राम प्रसाद और डॉ. आलोक मिश्रा ने बताया कि सभी स्कॉर्पियो सवारों को गंभीर चोटें आई है। सूचना पर राजपुर तहसीलदार यशवंत कुमार और पुलिस की टीम भी हॉस्पिटल पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!