Korba Suicide : पहले ट्रैक के पास टहल रहा था युवक, फिर मालगाड़ी के आते ही कूद गया, मौके पर जुट गई थी भीड़, पुलिस कर रही तफ्तीश

कोरबा. कोतवाली थाना क्षेत्र के सुनालिया फाटक के पास युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी है. घटना के बाद राहगीरों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई. फिलहाल, युवक की शिनाख्त नही हो पाई है.

 



दरअसल, कोतवाली थाना क्षेत्र के सुनालिया पुल फाटक के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब 1 युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी. मौजूद लोगों का कहना है कि युवक, बंद फाटक के पास बाइक से आया, फिर आसपास घूमने लगा. जैसे ही मालगाड़ी आने लगी, फिर चलती मालगाड़ी के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस, युवक की पहचान करने में लगी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!