CG Big News : पुलिसकर्मियों की स्कार्पियो पलटी, दुर्घटना में SI की हुई मौत, 2 जवान घायल, रेप के आरोपी को अरेस्ट कर लौटने के दौरान हुआ भीषण हादसा

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां रेप के आरोपी को अरेस्ट कर लौट रही कोरबा पुलिस की टीम सड़क दुर्घटना का शिकार हो गयी। हादसे में सब इंस्पेक्टर की जहां मौत हो गयी है, वहीं दो अन्य जवानों को चोटे आई है। बताया जा रहा है कि कोरबा जिला के पाली थाना की पुलिस टीम कानपुर से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तार कर लौट रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कार्पियों के सामने कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के दौरान ये भीषण हादसा हो गया।



जानकारी के मुताबिक, यह सड़क हादसा जीपीएम जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि कोरबा के पाली थाना क्षेत्र में हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कानपुर गयी हुई थी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara Loot : अकलतरा के सुदामा मंदिर के पास स्कूटी सवार अज्ञात 2 बदमाशों ने बुजुर्ग से 22 हजार के सोने की चेन की लूट, केस दर्ज

पुलिस टीम में पाली थाना में पदस्थ सब इंस्पेक्टर विलायत अली और तीन आरक्षकों शामिल थे। बताया जा रहा है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम स्कार्पियों से वापस कोरबा लौट रही थी। सुबह के वक्त वाहन गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला पहुंची थी। तभी तेज रफ्तार स्कार्पियों के सामने कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गयी।

इस भीषण दुर्घटना में वाहन के सामने की सीट पर बैठे सब इंस्पेक्टर विलायत अली की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं वाहन के चालक और तीन पुलिस जवानों को चोटे आई है। उधर घटना की जानकारी मिलते ही गौरेला पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गयी। तत्काल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़े -  Malkharouda News : आमनदुला गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव आयोजित, उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को चांदी के सिक्के से किया गया सम्मानित, तिलक एवं मिठाई खिलाकर शाला में कराया गया प्रवेश, 25 छात्राओं को सायकल का किया गया वितरण

वहीं घटना की जानकारी के बाद पाली पुलिस की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गयी है। जीपीएम पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर एसआई के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इस हादसे की जानकारी के बाद कोरबा पुलिस विभाग में शोक व्याप्त है।

इसे भी पढ़े -  Malkharouda News : कर्रापाली के आश्रित ग्राम दारीमुड़ा में जनजातीय गौरव वर्ष धरती आबा जनभागीदारी अभियान शिविर कार्यक्रम का आयोजित, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल

error: Content is protected !!