JanjgirChampa Fire : धान की मिंजाई करते थ्रेसर में आग लगी, धान भी जलकर खाक हुआ, फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा क्षेत्र के मदनपुर गांव से बड़ी खबर सामने आई है. धान की मिंजाई करते थ्रेसर में आग लग गई. इससे 3 एकड़ की धान जलकर खाक हो गई, वहीं ट्रैक्टर भी धूं-धूंकर जल गया है. घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का मच गई और मौके पर मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई. साथ ही, स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की. फिर सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

जानकारी के अनुसार, मदनपुर गांव के किसान राजकुमार बिंझवार, कोठार में धान मिंजाई के लिए 3 एकड़ में लगी धान की फसल को रखा था. इस दौरान धान की मिंजाई के लिए उसने थ्रेसर मशीन को बुलवाया था और मिंजाई करा रहा था, तभी अचानक ट्रैक्टर इंजन से चिंगारी उठी. फिर देखते ही देखते धान में आग लग गई और धान जलकर खाक हो गया, वहीं थ्रेसर और ट्रैक्टर भी जल गए हैं. इस तरह किसान और ट्रैक्टर मालिक को बड़ा नुकसान हुआ है.

इसे भी पढ़े -  CG News : डिप्टी सीएम अरुण साव का आज 5 नवम्बर को दौरा कार्यक्रम...

Related posts:

error: Content is protected !!