Chhattisgarh: आकाशीय बिजली का कहर, घर पर हुआ वज्रपात, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत..

जगदलपुर: जगदलपुर से एक बड़ी घटना की खबर है। मारडूम थाना क्षेत्र के ग्राम बदरेंगा हाथीदरहा पारा में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक इलाके में मौसम बिगड़ा और गरज चमक के साथ बारिश होने लगी। इस बीच हाथी दरहा पारा के एक मकान पर आकाशीय बिजली गिरी इसकी चपेट में आकर टेड़ूराम कश्यप, ईश्वर कश्यप और डोकराम कश्यप की मौत हो गई। तीनों एक ही परिवार के बताएं जा रहें हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

 

 

पुलिस ने शव का पीएम कराया है और जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक सभी मृतक एक ही परिवार के रहने वाले हैं इस बार मानसून में छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली से गिरने वालों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है। छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिलों में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है। इस हादसे में कई स्कूली बच्चे भी शिकार हुए थे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!