Korba : मुख्य मार्ग से लगे जंगल में सड़ी-गली लाश मिली, हत्या की आशंका, सिविल लाइन पुलिस कर रही जांच

कोरबा. सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रिस्दी मुख्य मार्ग से लगे जंगल में सड़ी-गली लाश मिली है. इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने मौके से बैग, दवाइयां और 2 बियर की बोतल बरामद की है. घटना की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है. पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चलेगा और फिर पुलिस की जांच आगे बढ़ेगी.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का संभाग स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन 20 अगस्त को, तैयारी को लेकर हुई बैठक...

आपको बता दें कि लाश कुछ पुरानी है. शव में कीड़े भी लग गए हैं और कुछ अंगों को जानवर ने भी नोच डाला है. मृतक कौन है ?, इसकी मृत्यु कैसे हुई ?, यह जांच का विषय है. फिलहाल, पुलिस मौके पर पहुंची है और पूछताछ कर मृतक की पहचान जुटाने में लगी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : स्वतंत्रता दिवस पर राजस्व पटवारी संघ भवन में हुआ ध्वजारोहण
error: Content is protected !!