मिडिल ईस्ट के इस देश में डॉली चायवाला ने खोली दुकान, शेखों के देश में देसी छोरे का जलवा. पढ़िए…

अगर आप सोच रहे हैं कि चाय का मजा अब सिर्फ इंडिया तक ही सीमित है, तो डॉली चायवाला ने इसे तोड़ते हुए नई मिसाल पेश की है! महाराष्ट के नागपुर का फेमस चायवाला, जो अपनी खास चाय और अंदाज के लिए जाना जाता है, अब दुबई में अपना नया ऑफिस खोल चुका है.

 



 

 

 

डॉली चायवाला ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दुबई की शानदार सड़कों पर चाय की तासीर और अपने बिजनेस का जलवा दिखा रहे हैं. वीडियो में उनका उत्साह और मस्ती साफ झलक रही है और चाय के साथ-साथ उनका खास स्टाइल भी लोगों का दिल जीत रहा है. दुबई में अपनी चाय को नई पहचान देने की उनकी इस पहल ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. डॉली चायवाला, जो पहले अपनी टपरी पर चाय बेचते थे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

 

 

चाय के बिजनेस का जलवा अब विदेशों में
इस वीडियो में डॉली चायवाला अपने नए ऑफिस में लैपटॉप पर काम करते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपने ऑफिस का नजारा भी दिखाया है, जिसमें वह एक टेबल पर बैठकर काम कर रहे हैं. वीडियो में उन्होंने अपनी नागपुर वाली टपरी को भी दिखाया है, जहां वह अपने ग्राहकों को खास अंदाज में चाय बनाकर पिला रहे हैं.  बिल गेट्स को चाय पिलाने के बाद से ही उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है. अब वह सिर्फ एक चायवाले नहीं रहे, बल्कि एक सफल बिजनेस मैन बन चुके हैं. उनके दुबई टूर के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिसमें वह कभी रेगिस्तान में तो कभी लग्जरी गाड़ियों के साथ रील बनाते हुए नजर आते हैं.
वीडियो देखकर यूजर कर रहे मजेदार कमेटं
डॉली चायवाला की इस सफलता को देखकर लोग हैरान हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “इस ऑफिस में ये क्या करेगा, लैपटॉप पर चाय बनाएगा?” दूसरे ने लिखा, “इसे देखने के बाद तो मेरा मन करता है कि मैं अपनी सारी डिग्रियों को आग लगा दूं.”

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

 

 

डॉली चायवाला का क्या है असली नाम?
डॉली चायवाला वाले का जन्म साल 1998 में हुआ था. उनका असली नाम सुनील पाटिल है. सुनील ने चाय बनाने का अपना अनोखा अंदाज और मेहनत से न सिर्फ लोगों का दिल जीता, बल्कि सोशल मीडिया पर भी तूफान मचाया. इंस्टाग्राम पर उनके 45 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और उनका चाय बेचने का तरीका अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है. रिपोर्ट के अनुसार डॉली चायवाला रोजाना 7 रुपये प्रति कप के हिसाब से औसतन 350 से 500 कप चाय बेचते हैं. इसका मतलब उनकी रोजाना की कमाई 2,450 रुपये से लेकर 3,500 रुपये तक होती है.

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!