Janjgir Accident Death : वाहन की ठोकर से महिला की मौत, जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के केरा रोड में स्थित चर्च के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला मोंगरा बाई सूर्यवंशी की मौत हो गई है. महिला पैदल सब्जी लेकर वापस अपने घर की तरफ जा रही थी, तभी हादसा हो गया. पुलिस ने मामले में पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.



दरअसल, कन्हाईबंद निवासी महिला मोंगराबाई सूर्यवंशी अपनी बेटी के साथ जांजगीर में किराया लेकर रह रही थी. दोनों मां-बेटी सब्जी लेने गई थी और सब्जी खरीदने के बाद वापस अपने घर की तरफ लौटते समय अज्ञात वाहन ने महिला को ठोकर मार दी. इससे महिला को गंभीर रूप से घायल हो गई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara : शुरू हो रही है Online Abacus Classes, गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए सुनहरा मौका, ज्वाइन करें फ्री डेमो ऑनलाइन क्लास, बच्चे सीखेंगे सुपरफास्ट कैलकुलेशन... डिटेल में जानिए...

घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

error: Content is protected !!