JanjgirChampa Big News : युवक की संदिग्ध हालत में मौत, जंगली जानवर मारने लगाए गए करंट से मौत होने की आशंका, पंतोरा उपथाना की पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. पंतोरा उपथाना क्षेत्र के छाता जंगल में युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है. फिलहाल, मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन करंट से मौत की आशंका जताई जा रही है. मृतक युवक का नाम अशोक चौहान है, जो बेलटुकरी गांव का रहने वाला था.

 



बताया जा रहा है कि कुछ युवक जंगली जानवर को मारने निकले थे और करंट लगाया था. फिर उसी करंट में युवक की मौत हो गई है. मामले में पुलिस की जांच चल रही है. पुलिस को यह भी आशंका है कि घटना कहीं अन्य जगह हुई है और युवक का शव, दूसरी जगह मिला है. मामले में युवक के साथ जाने दूसरे युवकों से जब पूछताछ होगी, तब घटना की स्थिति स्पष्ट होगी और इसके बाद ही पुलिस की जांच आगे बढ़ेगी.

इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

दरअसल, बेलटुकरी गांव का युवक अशोक चौहान घर से निकला था और जब वह घर नहीं आया तो परिजन ने पंतोरा उपथाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. फिर बाद में युवक अशोक चौहान की लाश मिली. बताया जा रहा है कि गांव के दूसरे लोगों के साथ युवक अशोक चौहान, जंगली जानवर का शिकार करने छाता जंगल गया था. इस दौरान उसकी संदिग्ध हालत में लाश मिली है. मामले में पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं में जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!