Janjgir Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने शांति नगर से किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर पुलिस ने महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को शांति नगर से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.



पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जांजगीर के शांति नगर में विनोद देवार, महुआ शराब की अवैध बिक्री कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी विनोद देवार के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण में 29 बरस पहले बना 'शबरी सेतू' हुआ जर्जर, गड्ढे की वजह से हो रहे हादसे, मरम्मत की दरकार, कलेक्टर ने कहा...

पुलिस ने आरोपी विनोद देवार के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

error: Content is protected !!