JanjgirChampa Big Arrest : फ्लोरा मैक्स कम्पनी में 27 सौ महिलाओं से 8 करोड़ की ठगी, चाम्पा ब्रांच के 2 मैनेजर और कम्प्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार, तीनों आरोपी भेजे गए न्यायिक हिरासत में

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा पुलिस ने फ्लोरा मैक्स कम्पनी में 27 सौ महिलाओं से 8 करोड़ की ठगी के मामले में 3 आरोपी चाम्पा ब्रांच के मैनेजर ईश्वर दास महंत, संतोष दास मानिकपुरी और कम्प्यूटर ऑपरेटर गोपी किशन को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. तीनों आरोपी में से 1 जांजगीर-चाम्पा, 1 कोरबा और 1 सक्ती जिले के रहने वाले हैं. चाम्पा पुलिस ने कम्पनी के दफ्तर की सामग्री को जब्त किया है. इस मामले में चाम्पा पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है, जिसमें 2 आरोपी डायरेक्टर अखिलेश सिंह और राजू सिंह को कोरबा पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

दरअसल, फ्लोरा मैक्स कम्पनी के द्वारा महिलाओं से 30-30 हजार रुपये बैंकों से लोन निकलवाकर बिजनेस स्कीम का झांसा दिया था और 30 हजार लेकर हर माह 27 सौ रुपये देने की बात कही थी. इस दौरान महिलाओं ने यूनिट बनाकर और भी महिलाओं को जोड़ा. फिर यह आंकड़ा जिले में 27 सौ पहुंच गया और 8 करोड़ की ठगी हो गई. कोरबा के बाद चाम्पा में भी ऑफिस खोला गया था. महिलाओं की रिपोर्ट पर चाम्पा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

Related posts:

error: Content is protected !!