JanjgirChampa Big News : अकलतरा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, कहा, ‘सुशासन सिर्फ भाजपा का नारा बनकर रह गया’, ‘किसानों के धान की खरीदी नहीं होगी और सड़क पर किसान उतर सकते हैं’, फ्लोरा मैक्स कंपनी की ठगी और चिटफंड की राशि वापसी के साथ ही कांग्रेस की कमजोरी को लेकर कही बड़ी बात… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, अकलतरा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान दिया है और कहा है कि सुशासन सिर्फ भाजपा का नारा बनकर रह गया है. रोजमर्रा की जिंदगी में देखें तो छग में सुशासन नाम की कोई चीज नहीं है. हत्या, बलात्कार, लूट की घटना रोज हो रही है. अम्बिकापुर, बलरामपुर, सूरजपुर, मरवाही, बिलासपुर सभी जगह अपराध हो रहे हैं. डॉ. महंत ने कहा कि धान में भी किसानों के साथ धोखा हो रहा है. गांव की अनावरी रिपोर्ट निकाली गई है, इससे किसानों के धान की खरीदी नहीं होगी और सड़क पर किसान उतर सकते हैं. इसे सुशासन नहीं कहा जा सकता.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

फ्लोरा मैक्स कंपनी द्वारा ठगी के मामले में डॉ. महंत ने कहा कि जांच के आदेश दिए गए हैं और जांच हो रही है. जिन लोगों ने महिलाओं को झांसे में लिया है, उन्हें भी सजा होनी चाहिए. चिटफंड की राशि वापसी के मसले पर कहा कि विष्णुदेव सरकार वसूल नहीं पाई है तो कहां से राशि वापस होगी. कारण तो वही जानें.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

केदार कश्यप के बयान पर डॉ. महंत ने कहा कि हार-जीत तो लोकतंत्र में लगी रहती है, यह कांग्रेस की कमजोरी है कि हमने जो काम, देश और प्रदेश के लिए किया है, उस काम को लोगों को बता नहीं पा रहे हैं या लोग समझ नहीं पा रहे हैं. जब तक लोग नहीं समझेंगे, तब तक बातें होती रहेंगी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!