JanjgirChampa Big News : बलौदा के आरा मिल परिसर में लगी भीषण आग, दमकल की 4 गाड़ी से 5 घण्टे से आग बुझाने की कवायद जारी

जांजगीर-बलौदा. बलौदा के आरा मिल परिसर में भीषण आग लग गई है. आगजनी से लाखों का नुकसान हुआ है. बलौदा नगर पंचायत के बाद जांजगीर से दमकल की गाड़ी पहुंची थी, इसके बाद सीपत NTPC और KSK प्लांट से दमकल की गाड़ी पहुंची. इस तरह 5 घण्टे से आग पर काबू पाने की मशक्कत की जा रही है. आग बुझाने के लिए कमरे की दीवार को JCB से भी तोड़ी गई है. आग किस वजह से लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है. जांच के बाद पता चलेगा कि आग किस वजह से लगी थी ? सबसे बड़ी बात, जिस जगह आग लगी है, उसकी बाउंड्रीवाल से लगा हॉस्पिटल है, जहां मरीज भर्ती हैं. आग की वजह से आसपास धुआं फैल गया है, इससे लोगों को समस्या हो रही है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु आज 13 नवंबर को प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगे, संभागीय मुख्यालयों में एकत्रित होकर शासन का ध्यान आकृष्ट करेंगे राजस्व अधिकारी, मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त एवं कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

दरअसल, बलौदा के आनन्द आरा मिल परिसर में धुआं उठते देख लोगों की भीड़ जुट गई थी. फिर डायल 112 को बुलाया गया था. फिर बलौदा नगर पंचायत की दमकल गाड़ी पहुंची थी, लेकिन आग भयावह थी. फिर जांजगीर, सीपत NTPC और KSK प्लांट से दमकल गाड़ी बुलाई गई, लेकिन 5 घण्टे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद है, वहीं लोगों की भीड़ जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : पटवारी हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन, प्रदेश में हड़ताली पटवारियों को अब तक 3912 कारण बताओ नोटिस जारी, 141 पटवारी निलंबित, 95 का तबादला, 336 के खिलाफ सख्त कार्रवाई...देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!