JanjgirChampa Good News : 72 की उम्र में गजब का जज्बा, 10 किमी तक की दौड़ लगाते हैं परसराम, दूसरे राज्यों में जाकर जीत चुके कई मेडल, अभी दिल्ली की दौड़ में फिर फतह की…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के परसराम गोंड़, युवाओं के लिए मिसाल हैं. 72 साल की उम्र में भी वे 10 किमी तक की दौड़ लगाते हैं. पिछले 36 बरसों से परसराम गोंड़, दौड़ में भाग लेते आ रहे हैं और अब तक दर्जनों बार मैराथन दौड़ में भाग ले चुके हैं. परसराम गोंड़ ने दिल्ली, इंदौर, कलकत्ता, रायपुर में भी 10 किमी की दौड़ स्पर्धा में लोहा मनवाया है, वहीं अभी दिल्ली में आयोजित 10 किमी की दौड़ में जीत हासिल किया है. रायपुर में प्रथम, इंदौर में दूसरा, कलकत्ता में तीसरा, दिल्ली में चौथा और अब दिल्ली में फिर से तीसरा स्थान हासिल कर युवाओं को चौंका दिया है. जीत के बाद जब परसराम गोंड़ अकलतरा पहुंचे तो उनका स्वागत किया गया और 72 वर्षीय परसराम गोंड़, बैंड-बाजे की धुन पर थिरकते नजर आए, जिसे देखकर सभी ने उनके उत्साह की तारीफ की.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

अहम बात यह है कि 2 साल पहले एक्सीडेन्ट में 72 वर्षीय परसराम गोंड़ के पैर को चोट लगी है, फिर भी दौड़ में वे आगे हैं और उनका कहना है कि जब तक सांसें चलती रहेगी, तब तक दौड़ में भाग लेते रहेंगे. उनका कहना है कि उनका आदर्श मिल्खा सिंह हैं और उन्हीं को दौड़ते देख उन्होंने दौड़ में भाग लेना शुरू किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

दरअसल, अकलतरा के परसराम गोंड़, जल संसाधन विभाग में क्लर्क थे और रिटायर्ड होने के बाद वे 72 की उम्र में भी दौड़ में भाग लेते हैं. युवा, जब परसराम गोंड़ को इस उम्र में भी दौड़ लगाते देखते हैं तो हैरान रह जाते हैं. लोग मानते हैं कि वे सभी युवाओं के लिए मिसाल हैं, सभी युवाओं को उनसे सीख लेनी चाहिए. दौड़ से सेहत हमेशा अच्छी रहती है, इसका उदाहरण परसराम गोंड़ हैं, जो 72 की उम्र में भी फिट हैं. अकलतरा के जनप्रतिनिधि भी उनकी इस उपलब्धि की तारीफ करते हैं और उन्हें नगर का गौरव मानते हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

Related posts:

error: Content is protected !!