अगर आप भी हो रहे गंजे तो सुबह बासी मुंह पी लें ये चीज, क्या है इसके पीछे का सच? फायदे जान हो जाएंगे हैरान

शरीर को स्वस्थ और फिट रखने में पानी अहम भूमिका निभाता है। यही वजह है कि हमें ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है। वैसे तो शरीर को एक्टिव और स्वस्थ रखने के लिए पूरे दिन पानी पीना चाहिए, लेकिन सुबह उठकर खाली पेट पानी पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।

 



 

 

वैसे तो खाली पेट पानी पीना कई लोगों की दिनचर्या का हिस्सा है, लेकिन बहुत कम लोग इसके फायदे जानते हैं।

ज्यादातर घरों में लोग सुबह उठने के बाद सबसे पहले एक गिलास पानी पीते हैं और फिर कोई दूसरा काम करते हैं, हालांकि उन्हें अपनी इस अच्छी आदत के कई फायदों के बारे में पता नहीं होता। अगर आप भी इस आदत को अपनाते हैं तो आपको बता दें कि सुबह खाली पेट पानी पीने से कई तरह की बीमारियों पर काबू पाया जा सकता है।

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल

 

 

 

बालों का झड़ना रोके

आजकल बढ़ते प्रदूषण और गलत खान-पान की वजह से युवाओं में बाल झड़ने की समस्या सबसे ज्यादा बढ़ रही है और अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो इससे निजात पाने के लिए सुबह उठते ही खाली पेट पानी पीने से आपके बाल झड़ने की समस्या खत्म हो जाएगी। गर्म पानी बालों की कोशिकाओं को ऊर्जा प्रदान करता है और इसके साथ ही यह बालों के विकास में भी मदद करता है और आपके बाल पहले से ज्यादा मजबूत और चमकदार बनते हैं।

 

 

 

 

पेट की बीमारियां दूर होती हैं

सुबह उठकर खाली पेट पानी पीने का सबसे बड़ा फायदा आपके पेट को होता है। अगर इसका नियमित सेवन किया जाए तो कब्ज की संभावना कम हो जाती है। बात यहीं खत्म नहीं होती, क्योंकि खाली पेट पानी पीने से आंतों में जमा मल आसानी से निकल जाता है। अगर पेट साफ रहेगा तो आप फ्रेश महसूस करेंगे। आधी बीमारियां पेट से जुड़ी समस्याओं के कारण ही होती हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय

 

 

 

ऐसे पिएं पानी

सुबह उठने के बाद हमें बिना ब्रश किए खाली पेट कम से कम दो गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। इससे हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा और कई गंभीर बीमारियों से भी बचाव होगा। अगर आप ज्यादा पानी नहीं पी पाते हैं तो धीरे-धीरे इसकी आदत डालें और रोजाना सुबह उठकर सबसे पहले पानी पिएं। इससे आपकी सेहत को काफी फायदा होगा।

 

 

Disclaimer: खबर सीजी न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय
error: Content is protected !!