JanjgirChampa Suicide : सिंघुल गांव के व्यक्ति की जहर सेवन से हुई मौत, शव का किया गया पोस्टमार्टम, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के सिंघुल गांव के व्यक्ति दूजराम कश्यप की जहर सेवन की वजह से मौत हो गई. गम्भीर व्यक्ति को इलाज के लिए नवागढ़ अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया था. जिला अस्पताल के डॉक्टर ने घायल दूजराम कश्यप को मृत घोषित कर दिया है. पुलिस ने मामले में पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, सिंघुल गांव के दूजराम कश्यप ने घर में अज्ञात कारण से जहर का सेवन कर लिया. घटना की जानकारी परिजन को मिलने पर उसे इलाज के लिए नवागढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां दूजराम कश्यप की गंभीर स्थिति होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया गया था. यहां इलाज के लिए जिला अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने दुजराम कश्यप को मृत घोषित कर दिया. किस वजह से दूजराम ने जहर का सेवन किया है, इसका अभी पता नहीं चल सका है. परिजन के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!