Korba Big News : नेशनल हाइवे निर्माण को लेकर मड़वारानी मंदिर को हटाने प्रशासन की टीम पहुंची, ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया, SDM और पुलिस बल मौजूद

कोरबा. चाम्पा-कोरबा नेशनल हाइवे निर्माण को लेकर मड़वारानी मंदिर को हटाने प्रशासन की टीम पहुंची हुई है. इसका ग्रामीणों ने जमकर विरोध शुरू कर दिया है. फिलहाल, अभी प्रशासन के अधिकारी, पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद है, वहीं अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच चर्चा जारी है.

 



गौरतलब है कि मूल मड़वारानी मंदिर पहाड़ के ऊपर है, लेकिन एक मंदिर वर्षों पहले चांपा-कोरबा मार्ग पर निर्माण किया गया था. जो लोग पहाड़ पर नहीं चढ़ पाते, वे यही पूजा-अर्चना कर लिया करते है, यह मंदिर नेशनल हाईवे के निर्माण के बीच मे आ रहा है, इसलिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अनुरोध पर जिला प्रशासन ने इस मंदिर को यहां से हटाने का निर्णय लिया है और इसे हटाने बड़ी संख्या में पुलिस जवानों के साथ अनुविभागीय अधिकारी, मड़वारानी पहुंचे तो यहां एकत्रित ग्रामीणों ने जमकर विरोध शुरू कर दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!