Pamgarh News : पामगढ़ क्षेत्र में कई कार्यक्रमों में शामिल हुई सांसद कमलेश जांगड़े

पामगढ़. कोसला गांव में “अखण्ड नवधा रामायण” का आयोजन किया गया है, जिसमें जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कमलेश जांगड़े शामिल हुईं।

 



सांसद कमलेश जांगड़े पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रवास पर रहीं, मुलमुला में पार्टी की मंडल स्तरीय बैठक में उपस्थित हुईं, ग्राम खोखरी में भूमि-पूजन व लोकार्पण समारोह में शामिल हुईं, तथा ग्राम मेंऊ में रामायण आयोजन में सम्मिलित हुईं।

इसी तरह कोसला धाम में रामायण आयोजन के नौवें दिन सांसद कमलेश जांगड़े, पामगढ़ विधानसभा के भाजपा पदाधिकारियों के साथ रामायण श्रवण करने पहुंची, जिनके पहुंचते ही कार्यकर्ता द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर व पटाख़े फोड़कर भव्य स्वागत किया गया।

मंच पर प्रवेश करते ही सांसद ने उपस्थित सभी मानस श्रोताओं को झुककर प्रमाण किया, तथा अगरबत्ती जलाकर, श्रीफल व पुष्प अर्पित कर श्रीरामचरितमानस की पूजा अर्चना की, तथा आज के समय में रामायण के आयोजन करने वाले समिति के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त भी किया।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

ग्राम के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंच पर सांसद कमलेश जांगड़े को श्रीफल, शाल तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वाली फोटो फ्रेम व माता कौशल्या देवी की चलचित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

तथा उपस्थित सभी अतिथियों को कार्यकताओं द्वारा श्रीफल, श्रीराम पट्टा तथा माता कौशल्या देवी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

साथ ही कोसला धाम वासियों ने भाव पूर्वक माता कौशल्या जन्मभूमि ‘कोसला धाम’ के नाम पर चारों दिशाओं में भव्य प्रवेश द्वार निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने हेतु सांसद कमलेश जांगड़े से बात रखी, जिसे सांसद ने सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा “आप सभी के श्रद्धा भावना का आदर सम्मान करते हुए मैं अपने कार्यकाल में कोसला धाम में भव्य प्रवेश द्वार निर्माण कार्य को जल्द ही पूर्ण करूंगी।”

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

इस मौके पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संतोष कुमार लहरे, भाजपा मंडल पामगढ़ अध्यक्ष ब्यास वर्मा, पामगढ़ मंडल महामंत्री सम्मेलाल साहू, धीरेन्द्र नाथ योगी, सुखराम मधुकर, सतीश पटेल, मनोबल सिंह जाहिरे, अमित कुमार अनंत, रूपचन्द साहू, फिरत राम कुर्मी, नीमा तिवारी, संतोष कुमार तिवारी, किशोर कुमार साहू, तुलाराम कश्यप, बसंत कुमार साहू, मेलाराम कश्यप, गीता सागर, अशोक कुमार साहू, गौरव तिवारी, अशोक कश्यप, मयंक कश्यप, मार्शल पटेल उपस्थित रहे, तथा ‘रामायण आयोजन समिति के अध्यक्ष श्रवण साहू, रणजीत साहू, बुधराम पटेल, खोलबहरा साहू, प्यारे लाल साहू, कनक राम साहू, विष्णुदास, सुखदेव पटेल, संतोष पटेल, मंगल दास, टेकराम साहू, नेतराम साहू, बलदाऊ कश्यप व गांव के वरिष्ठ, युवा, माताएं, बहनें श्रद्धालु हजारों की संख्या में मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!