Korba Politics News : PCC चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान, ‘क्या अमृत पीकर आए हैं मंत्री केदार कश्यप’, और भी मामले में प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरा… डिटेल में पढ़िए…

कोरबा. कोरबा दौरे पर PCC चीफ दीपक बैज पहुंचे और नगरीय चुनाव, ग्राम पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेसियों की बैठक ली है.

 



इस दौरान PCC चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान सामने आया है. मंत्री केदार कश्यप के बयान पर उन्होंने पलटवार किया है और कहा है कि केदार कश्यप, अमृत पीकर आए हैं क्या ? चुनाव है, हार-जीत लगी रहती है. उपचुनाव जीत लिए तो कौन सा बड़ा तीर मार लिए हैं. उपचुनाव सरकार के फेवर में ही जाता है.
उन्होंने यहां छग की कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था और धान खरीदी पर सवाल उठाए और प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरते कहा कि प्रदेश में अपराधी, सरकार के संरक्षण में हैं. यहां की कानून व्यवस्था चरमरा गई है, प्रदेश में विष्णु का सुशासन नहीं, जंगल राज चल रहा है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

स्वास्थ्य सुविधा को लेकर पीसीसी चीफ ने कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधा वेंटीलेटर पर हैं. धान खरीदी के मामले में पीसीसी चीफ ने सरकार की नियत पर सवाल उठाते कहा कि पहले साल किसानों को पैसा देने के बाद इस साल सरकार हांफ रही है. छग सरकार की आबकारी नीति पर कहा कि मनपसंद ऐप से सरकार, जनता को मनपसंद शराब परोस रही है.

इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

Related posts:

error: Content is protected !!