Sakti Death : बीरभाठा के तालाब में डूबने से व्यक्ति की हुई मौत, किया गया पोस्टमार्टम, मालखरौदा पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा थाना क्षेत्र के बीरभाठा के तालाब में डूबने से व्यक्ति रामेश्वर उर्फ भुरू सिदार की मौत हो गई. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.



दरअसल, बीरभाठा गांव का 32 वर्षीय रामेश्वर उर्फ भुरू सिदार, तालाब की ओर दिशा मैदान गया था. इस दौरान में तालाब में फिसलकर गहरे पानी में जाने से मौत हो गई. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया. फिर पुलिस ने मामले में पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : मटियारी धाम में श्रीराम कथा श्रवण करने उपस्थित हुए राजेश्री महन्त, व्यास पीठ पर विराजित है अनंत श्री विभूषित सियारामशरण महाराज...

error: Content is protected !!