Sakti News : त्रिपुरा बॉर्डर में ड्यूटी करते वक्त BSF जवान की हार्ट अटैक से हुई मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर नम आंखों से दी गई विदाई, BSF जवानों ने दी सलामी

सक्ती. जिले में पुटेकेला गांव के BSF जवान दाऊराम कंवर की त्रिपुरा बॉर्डर में ड्यूटी करते वक्त हार्ट अटैक से मौत हो गई. 5 नवंबर को हार्ट अटैक आने पर जवान को बॉर्डर से इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में जवान दाऊराम कंवर ने दम तोड़ दिया था. जवान के पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर नम आंखों से विदाई दी गई और BSF जवानों द्वारा सलामी दी गई.

 



दरअसल, पुटेकेला गांव के स्व. बेदूराम कंवर का बेटा दाऊराम कंवर, 2011 में BSF में जॉइनिंग की थी. ट्रेनिंग लेने के बाद अलग-अलग जगह देश के लिए अपनी सेवाएं दी. अभी त्रिपुरा में जवान की पोस्टिंग थी. 39 वर्षीय BSF जवान दाऊराम कंवर, 5 नवंबर को त्रिपुरा के बॉर्डर में ड्यूटी के समय हार्ट अटैक आने पर उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

इस दौरान रास्ते में ही BSF जवान दाऊराम कंवर की मौत हो गई. आज 7 नवंबर को रायपुर से BSF जवानों द्वारा शहीद जवान के पार्थिव शरीर को गांव लाया गया, तब गांव वालों की आंख नम हो गई. यहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही, BSF जवानों के द्वारा भी सलामी दी गई.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!