Kharod News : धार्मिक नगरी खरौद में शराब की अवैध बिक्री को लेकर महिलाओं ने किया शिवरीनारायण थाना का घेराव, 16 फरवरी को महिला कमांडो पर हुआ हमला

खरौद. धार्मिक नगरी खरौद में नशे के बढ़ते कारोबार को लेकर महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है. महिलाओं ने शिवरीनारायण थाना का घेराव कर ज्ञापन सौंपा है. महिलाओं ने कहा है कि यदि अब भी सख्ती नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा. 16 फरवरी को जागरूकता अभियान चला रही महिला कमांडो पर हमला हुआ था. इसमें 4 महिला कमांडो घायल हुई थी.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : छत्तीसगढ़ के 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण, आदेश जारी हुआ...

महिलाओं का आरोप है कि गांव के कई गली-मोहल्ले में खुलेआम नशीले पदार्थों की बिक्री की जा रही है. इसकी वजह से सबसे ज्यादा प्रभाव दुष्प्रभाव युवाओं में देखने को मिल रहा है. स्कूल आने-जाने वाले बच्चों में भी बुरा असर दिख रहा है. ज्ञापन में महिलाओं ने मांग की है कि गली-मोहल्ले में शराब की अवैध बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए.

इसे भी पढ़े -  CG News : छग राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष का 3 दिवसीय 9, 10 और 11 सितम्बर को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...

Related posts:

error: Content is protected !!