Sakti Thief Arrest : बुधवारी बाजार से खड़ी बाइक हुई चोरी, सब्जी खरीदी करने गया था व्यक्ति, सक्ती थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज

सक्ती. सक्ती के बुधवारी बाजार से सब्जी खरीदने गए व्यक्ति की बाइक को चोरों ने पार कर दिया है. पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, कंचनपुर गांव के घनश्याम बरेठ ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बुधवारी बाजार सब्जी खरीदने गया था. जहां करीब 15 मिनट बाद वापस आकर देखने पर बाइक वहां पर नहीं थी, किसी अज्ञात चोरों ने बाइक की चोरी कर ली थी. फिलहाल, मामले में सक्ती पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!