JanjgirChampa Bike Thief : बाइक की चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, सारागांव पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव पुलिस ने बाइक की चोरी करने वाले आरोपी संदीप सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी संदीप, सक्ती जिले के बाराद्वार क्षेत्र के लछनपुर गांव का रहने वाला है. पुलिस ने उससे चोरी की बाइक को भी बरामद कर लिया है.

 



पुलिस के मुताबिक, देवरी गांव में पुष्पेंद्र सूर्यवंशी ने घर के पास बाइक खड़ी किया था. इस दौरान एक बदमाश पहुंचा और बाइक को लेकर भागने लगा. आवाज सुनकर पुष्पेंद्र, घर से बाहर आया और बदमाश को दौड़ाया, लेकिन वह भाग गया था. बाइक चोरी की रिपोर्ट पर सारागांव पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

इस दौरान मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि अमरूवा गांव में सोन नदी पुल के पास बाइक रखा है और उसे बेचने की फिराक में है. इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ा और पूछताछ की तो उसने बाइक चोरी करने बात कही. पुलिस ने मामले में BNS की धारा 303 ( 2 ) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!