Sheorinarayan News : तहसीलदार ने रेत का परिवहन करते 5 ट्रैक्टर पर कार्रवाई की, रेत माफिया में हड़कम्प

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण में तहसीलदार अविनाश चौहान ने रेत का परिवहन करते 5 ट्रैक्टर पर कार्रवाई की है और सभी वाहनों को थाना के सुपुर्द किया गया है.

 



महानदी में रेत का अवैध खनन और डंपिंग की शिकायत के बाद टीम के साथ तहसीलदार पहुंचे और रेत से भरे 5 ट्रैक्टर को पकड़ा. यहां महानदी में जाने वाले रास्ते को लोहे के एंगल से बंद करवाया, ताकि महानदी तक वाहन न पहुंचे सके. शिवरीनारायण तहसीलदार अविनाश चौहान ने कहा है कि आगे भी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!