नारियल के तेल में मिलाकर लगाना शुरू कर दीं ये 2 चीजें, तो गंजे सिर पर भी उग सकते हैं बाल..

बालों को नारियल के तेल से एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. नारियल का तेल विटामिन, फैटी एसिड्स, और एंटीफंगल के साथ-साथ एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है. इस तेल को लगाने पर हेयर फॉल कंट्रोल होने में मदद मिलती है.



 

 

लेकिन, अगर आप बालों के लगातार झड़ते रहने से परेशान हैं और चाहते हैं कि हेयर ग्रोथ (Hair Growth) तेजी से होने लगे तो सादा नारियल का तेल लगाने के बजाय इसमें करी पत्ता और मेथी के पीले दाने मिलाकर सिर पर लगा सकते हैं. इससे बालों का झड़ना कम होने लगता है, बालों को बढ़ने में मदद मिलती है, बालों को मजबूती मिलती है, स्कैल्प की सेहत अच्छी रहती है और साथ ही बालों से जुड़ी कई दिक्कतों से छुटकारा मिल जाता है. यहां जानिए नारियल तेल के इस नुस्खे के बारे में.

 

 

नारियल के तेल में मेथी के दाने और करी पत्ता मिलाकर लगाया जा सकता है. इससे बालों को बढ़ने में मदद मिलती है. सबसे पहले एक कटोरी में नारियल का तेल लें और उसमें मुट्ठीभर करी पत्ते (Curry Leaves) और एक चम्मच मेथी के दाने डालकर पका लें. इस तेल को अच्छे से पका लेने के बाद ठंडा होने के लिए रख दें. अब इसे छानें और सिर पर मालिश करने के लिए इस्तेमाल करें. इस तेल को लगाने पर स्कैल्प को वो सभी गुण मिलते हैं जो हेयर ग्रोथ के लिए आवश्यक होते हैं. ऐसे में बालों की लंबाई तो बढ़ती ही है, साथ ही नए बाल उगने में भी मदद मिलती है.

इसे भी पढ़े -  WhatsApp से होगी छप्परफाड़ कमाई! अब चैनल पर कंटेंट डालने के मिलेंगे पैसे, नए फीचर की चल रही टेस्टिंग

 

 

बाल बढ़ाने के लिए नारियल तेल का नुस्खा | Coconut Oil Home Remedy For Hair Growth

मेथी के फायदे
मेथी के दाने (Fenugreek Seeds) पोषक तत्वों का भंडार होते हैं. इन दानों में विटामिन ए, सी, के और बी की भरपूर मात्रा होती है. इनमें फॉलिक एसिड होता है जो बालों की सेहत अच्छी रखता है. मेथी के दानों में कैल्शियम, आयरन, पौटेशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज भी होते हैं, साथ ही ये दाने प्रोटीन और फाइबर के अच्छे स्त्रोत हैं. ऐसे में नारियल के तेल में मेथी के दाने पकाकर लगाने पर बालों को मजबूती मिलती है.

इसे भी पढ़े -  'संस्था पर बोझ नहीं बनना चाहता...', जस्टिस यशवंत वर्मा ने क्यों दिया इस्तीफा? पत्र में लिखी एक-एक बात

 

 

करी पत्ते के फायदे
इस तेल में करी पत्ते भी होते हैं. करी पत्ते विटामिन ए, बी और सी के अच्छे स्त्रोत होते हैं. इन पत्तों में प्रोटीन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम और आयरन भी होता है जिनसे बालों को फायदा मिलता है. ऐसे में करी पत्तों को नारियल के तेल में पकाकर लगाने पर हेयर ग्रोथ में अच्छा असर नजर आता है.

 

 

 

सादा भी लगा सकते हैं नारियल तेल

आप चाहे तो नारियल के तेल को सादा भी लगा सकते हैं. नारियल का तेल सादा लगाने के लिए इसके पहले हल्का गर्म कर लें. हल्के गर्म नारियल के तेल (Warm Coconut Oil) को बालों पर लगाकर एक घंटा रखने के बाद धोकर हटाया जा सकता है.

 

 

 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. खबर सीजी न्यूज इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

इसे भी पढ़े -  पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी ये क्रिकेट टीम, वनडे और टी20 सीरीज में लेगी हिस्सा; दर्शकों के बिना होंगे मैच!

error: Content is protected !!