शासकीय भूमि में कब्जा कर मकान निर्माण करने का मामला, पूर्व सरपंच और ग्रामीण हुए लामबंद, अतिक्रमण हटाने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

जांजगीर के चांपा क्षेत्र के कोसमंदा गांव के शासकीय जनपद प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला स्कूल के सामने के शासकीय भूमि में अवैध कब्जा कर मकान निर्माण के खिलाफ पूर्व सरपंच गौतम राठौर और ग्रामवासी लामबंद हैं. अतिक्रमण हटाने के इस मामले को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया है और अतिक्रमण हटाने की मांग की गई है. इस दौरान पूर्व सरपंच दशोदा कंवर, पूर्व जनपद सदस्य जोहन कश्यप सहित ग्रामवासी उपस्थित थे.



इसे भी पढ़े -  Champa News : बहेराडीह में कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ नवधा रामायण

 

 

यहां पूर्व सरपंच गौतम राठौर और ग्रामवासियों ने बताया कि कोसमंदा गांव के शासकीय जनपद प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला स्कूल के सामने की शासकीय भूमि में मोहन यादव के द्वारा 25 डिसमिल भूमि को कब्जा कर अवैध रूप से मकान निर्माण कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सार्वजनिक उपयोग के लिए उस भूमि को सुरक्षित रखना चाहते हैं और इस तरह उस भूमि से कब्जा हटाने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया है.

इसे भी पढ़े -  नगर पालिका सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल श्रीमद भागवत कथा में पहुंचे, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हुआ वातावरण

error: Content is protected !!